प्रेमी की बेवफाई से आहत युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। प्रेम में मिली बेवफाई से आहत होकर एक युवक ने पहले फांसी लगाकर और फिर डीजल डालकर आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बछरावां के राजमऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार (26) मजदूरी करता है। उसका बड़े भाई की साली से प्रेम-संबंध था और वह उससे शादी करना चाहता था। शुक्रवार शाम को जब उसने साली से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। इससे नाराज प्रमोद ने पहले घर के बंद कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या का प्रयास किया।

उसने अपनी प्रेमिका को फंदे पर लटकी हुई अपनी फोटो भी भेजी। जब इससे उसकी जान नहीं गई तो उसने कमरे में डीजल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजनों और पड़ोसियों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल ने बताया मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।

More From Author

You May Also Like