• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों पर लगाई गई रोक

News Desk

ByNews Desk

Jan 29, 2025
प्रयागराज जाने वाले सभी वाहनों पर लगाई गई रोक

न्यूज़ डेस्क: प्रयागराज के संगम तट पर देर रात हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए बड़े वाहनों को प्रयागराज में प्रवेश प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। रायबरेली के बछरावां ऊंचाहार समेत जगह-जगह बनाए गए यात्री विश्राम स्थलों पर यात्रियों को रोका जा रहा है।

पुलिस का कहना है शासन के आदेश पर यात्रियों को रोका जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलते ही सभी को रवाना किया जाएगा। संगम स्नान करने जा रहे प्रयागराज के अरविंद कुमार गुप्ता, माया देवी, राजकुमारी का कहना है कि वह मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान करने के लिए जा रही थी लेकिन उन्हें रायबरेली में ही रोक दिया गया है।

कमोवेश जिले के सभी कारण में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण जम के हालात बने हुए हैं हालांकि पुलिस की मेहनत से यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। ‌ सम्मान के साथ सभी यात्रियों को पुलिसकर्मी उनके लिए बनाए गए स्थान पर ठहरा रहे हैं।