प्रधान प्रधान के विरुद्ध मांगी सूचना तो प्रधान ने खोदवा दिया दरवाजा, डीएम के आदेश पर 15 के विरुद्ध प्राथमिकी

प्रधान प्रधान के विरुद्ध मांगी सूचना तो प्रधान ने खोदवा दिया दरवाजा, डीएम के आदेश पर 15 के विरुद्ध प्राथमिकी

ऊंचाहार, रायबरेली। गांव में विकास कार्यों में धांधली को लेकर जनसूचना अधिकार के तहत सूचना मांगने पर प्रधान ने उसका दरवाजा खोदवा डाला और सहन को तहस नहस कर डाला है । इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर 15 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

मामला रोहनिया विकास खंड के गांव कमाल पुर का है । गांव के अमन सिंह ने जन सूचना अधिकार के तहत खंड विकास अधिकारी को एक पत्र भेज कर अपनी ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा था। पीड़ित का कहना है कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है। किंतु इस बात को लेकर ग्राम प्रधान के परिजन उग्र हो गए और सारे लोग एकजुट होकर उनके दरवाजे पर चढ़ आए ,उन्होंने घर के अंदर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई है। यही नहीं ग्राम प्रधान और उनके परिजनों ने मिलकर उनकी बाउंड्री तोड़ डाली, उनका दरवाजा भी खोद दिया तथा उनके सहन को खोदकर तहस-नहस कर डाला है। इस मामले को लेकर उन्होंने जिला अधिकारी हर्षिता माथुर से मुलाकात की और उन्हें शिकायती पत्र दिया। इसके बाद जिला अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने गांव के पंकज , पिंटू , छोटे , ऊदल , प्रदीप , रत्नेश , धर्मेंद्र , रामू , राम भरोसे , अंकित और चार पांच अज्ञात के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है । कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना की जा रही है । आरोपितों की तलाश जारी है ।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like