पुलिस बल के साए में हुआ शोभित का दाह संस्कार, रूपयों के लेनदेन में की गई है शोभित कि हत्या। एएसपी

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। मदारीगंज मजरे सराएं परसू गाँव निवासी सराफा व्यवसाई शोभित कौशल की हुई मौत मामले में रविवार को जब उसका शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर पहुंचने पर परिजनों में एक बार फिर आक्रोश फैल गया। मृतक शोभित के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने मांग किया कि पहले आरोपियों को पकड़ा जाए उन पर कार्रवाई हो उसके बाद ही दाह संस्कार किया जाएगा यही नहीं इस पूरे मामले में राजनैतिक दलों ने सरकार को घेरा। राजनीतिक पार्टियां के पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला लागतार जारी रहा। दलों के नेताओं ने सरकार और कानून व्यवस्था को लेकर तीखे तंज कसे र कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है अब बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह लोगों को बुलाकर ले जाते हैं और उनकी हत्या कर देते हैं।
परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार न होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा मृतक के घर पहुँचे और परिवार के लोगो द्वारा उठाई गई मांग को सुनने के बाद परिजनों को लिखित आश्वासन दिया कि आरोपियों के प्रति कोई कोताही नही की जायेगी जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे बख्शा नही जाएगा। पुलिस द्वारा कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद मृतक के परिजन शाम करीब चार बजे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने का कहना है कि शोभित हत्या मामले में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। अवैध सम्बन्धों और प्रेम प्रसंग में हत्या जैसी खबरें भ्रामक हैं। अभी तक हो भी तथ्य निकलकर सामने आए हैं। उसमें अभियुक्त ग्राहक बनकर मृतक शोभित की दुकान में आए थे और उसके छल करके ले गए और पूरे गोसाई गांव के पास झाड़ियों में उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद अभियुक्त लॉकर की चाभी लेकर आभूषण निकालने आया था जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। मामले का ख्याला हो गया है। अभियुक्त धर्मेन्द्र व गुलाब के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर करके जेल भेजा जाएगा।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like