• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच कर चीखने-चिल्लाने लगी महिला

News Desk

ByNews Desk

Dec 11, 2024
Img 20241019 054713

रायबरेली: पुलिस को बुरा भला कहने वालों के लिये रायबरेली से एक ऐसी खबर आई है जहाँ खाकी वालों की धैर्यशीलता देखकर उनके प्रति नज़रिया बदल जायेगा।

मामला रायबरेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है। यहां आम दिनों की तरह आज भी फरियादी कार्यालय के मुख्य गेट से पुलिस अधीक्षक दफ्तर की तरफ बढ़ रहे थे। तभी एक युवती अचानक ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगी। सभी को लगा कि शायद इसकी कोई पुरानी फ़रियाद होगी जिसकी सुनवाई नहीं हो रही होगी।

दफ्तर के सभी पुलिस वाले सहानुभूतिपूर्वक उसकी ओर दौड़े। यहां तक कि सीओ सदर अमित सिंह भी अपने दफ्तर से निकल कर पहुंचे और समझने का प्रयास करने लगे कि इस युवती की परेशानी क्या है। इसी बीच महिला थाने की एसओ भी अपनी टीम के साथ पहुंची और महिला को सँभालने में गिर भी गयीं।

किसी तरह युवती को महिला पुलिस ने कट्रोल किया तो उसके बारे में छानबीन शुरू की। छानबीन के बाद सामने आया कि युवती शहर स्थित बस्तेपुर की रहने वाली रचना मौर्या है। इसके भाइयों ने पुलिस कों लिखित रूप से पूर्व में दिया है कि इसकी मानसिक स्थिती ठीक नहीं है।

बताया जाता है कि यह युवती अक्सर किसी सार्वजनिक स्थान पर चीख चिल्लाहट कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। कई कई बार पुलिस कों ऐसी शिकायतें भी कर चुकी है जिसकी जांच के बाद आरोप ग़लत साबित हुए हैं। हालांकि इसके बावजूद पुलिस ने उसके साथ बिना कोई दुर्व्यवहार किये, उसे काऊंसलिंग में भेज दिया है।

Related posts:

सीएम योगी के दौरे और विस्फोट से बढ़ी चौकसी

न्यूज़ नेटवर...
Tuesday November 11, 2025

जेवरात साफ करने के नाम पर टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के आभूषण

  ला...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही से गई नवजात की जान

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025