पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले हफ्ते बारिश के आसार, तापमान में होगी वृद्धि
सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। मौसम का मिजाज धीरे-धीरे गर्म दिनों की ओर लौट रहा है, जिससे दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
यह वृद्धि अभी जारी रहेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले हफ्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है।
मौसम में हुए बदलाव से बीमारियां भी अपने पैर पसारने लगी हैं। इसी बीच मौसम के करवट लेने से किसने की चिंताएं भी बढ़ने लगी है। बागवानी करने वाले किसान भी आसमान में बादलों को देखकर चिंतित हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा, मौसम में कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है।