पत्नी के कारनामे से तंग पति ने दी कोतवाली में तहरीर, देखिए पूरी खबर
मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली: शादी के दस वर्ष बाद पत्नी की जहर खाकर जान देने की हठ से परेशान हुए पति ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माँग की है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति नगर पूरे अमिलिहा मजरे ऊंचाहार देहात की है। गाँव निवासी किशनजीत की दस पूर्व शादी हुई थी। किन्तु शादी के दस वर्ष बाद घर के छोटी छोटी बातों को लेकर हो रहे विवाद में उसकी पत्नी जान देने की कोशिश करती रहती है। बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे भी उसकी पत्नी मामूली घरेलू बातों को लेकर विवाद करने लगी। इस बीच किसी बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने जहर खाकर जान देने कोशिश की । पीड़ित और उसके परिवारिकजन ने किसी तरह उसे जहर खाने से रोका। लेकिन पत्नी ने जब धमकाया है कि किसी दिन जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगी और ससुरलीजनों को फंसा दूंगी। तब से पीड़ित और उसके परिवारिकजन खौफ में हैं। इस बात से डरे सहमे पीड़ित किसनजीत ने मामले की शिकायत कोतवाली में की है।