• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पति ने कर दिया जमीन का बैनामा, नाराज पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

News Desk

ByNews Desk

Dec 9, 2024
पति ने कर दिया जमीन का बैनामा, नाराज पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास

न्यूज़ डेस्क: लालगंज तहसील परिसर स्थित निबंधन कार्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया जब पति द्वारा भूमि बेचने से नाराज महिला ने आत्मदाह के उद्देश्य से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया।इससे पहले कि वह आग लगा पाती एक कर्मचारी की उस पर नजर पड़ गयी और उसने दौड़कर माचिस छीन ली।

भोजपुर गांव निवासी विनय कुमार त्रिवेदी ने गांव के ही व्यक्ति के नाम भूमि विक्रय की थी। उपनिबंधक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विनय ने 18 लाख रूपये में गांव के ही जनार्दन सिंह के नाम भूमि का बैनामा किया था। दोपहर बाद उसकी पत्नी वंदना त्रिवेदी ने कार्यालय के बगल स्थित शौचालय की तरफ जाकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी है।

महिला वंदना का आरोप है कि पति के गलत आचरण व्यवहार के चलते वह दो बेटियों के साथ लगभग छह सालों से उससे अलग रहने केा मजबूर है।वह किसी प्रकार अपना व बच्चो का जीवन यापन कर रही है। बीती 22 जुलाई से लगातार निबंधन कार्यालय आ रही थी। उसने उपजिलाधिकारी और निबंधक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर भूमि बिक्री पर रोंक लगाए जाने की मांग की थी।लेकिन आज जब वह सुबह निबंधन कार्यालय पहुंची तो भूमि का बैनामा हो चुका था।

इस पर पहलेवंदना ने निबंधन कार्यालय में पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके पति को नशे में करके बैनामा कराया गया है। उसने पत्र में आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। दोपहर बाद वंदना ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया हालांकि इसी बीच कार्यालय में तैनाम महिला लिपिक शुभ्रा श्रीवास्तव की नजर उस पर पड़ गयी और उसने वंदना से माचिस छीन ली। इसके बाद कार्यालय में अफरा तफरी मच गयी।

सूचना पर एसआई निखिलेश कुमार वहां पहुंचे। कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि महिला को समझा बुझा कर घर भेजा गया है। मामला राजस्व से सम्बन्धित है।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025