Img 20241008 Wa0119

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार,रायबरेली। जिला अध्यक्ष के निर्देश पर व्यापार मण्डल द्वारा नगर में व्यवसायिक क्षेत्र में सक्रिय व सामाजिक लोगों को संगठन में पदाधिकारी नियुक्त किया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापारियों की समस्या, शोषण और उत्पीड़न की रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके लिए व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी है।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कबीर चौराहा व सवैया तिराहा के मध्य लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राज्य मार्ग के किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार की दोपहर करीब 02:30 बजे की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के निर्देश पर ऊंचाहार व्यापार मण्डल का बड़े पैमाने पर विस्तार किया जाए। निर्देश के क्रम में उन्होंने नगर के व्यावसायिक क्षेत्र का भ्रमण किया और चार क्षेत्रों में अलग अलग पदाधिकारी नियक्त किए। रेलवे क्रासिंग क्षेत्र में राजकुमार विश्वकर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवनारायण मौर्य को उपाध्यक्ष, आशीष साहू को संगठन मंत्री, अनिल राठौर को सहकोषा अध्यक्ष, अंकित अग्रहरि को सह मीडिया प्रभारी, बनाया।
थाना चौराहा क्षेत्र से मनीष वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुस्तकीम अहमद को उपाध्यक्ष, फैजान अहमद को संगठन मंत्री, विनीत कौशल को सह कोषाध्यक्ष, बुधैश गौतम को सह मीडिया प्रभारी, बनाया इसके अतिरिक्त सक्रिय सदस्य नियुक्त किए गए।
बस स्टॉप क्षेत्र से फिरोज हैदर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश चन्द्र अग्रहरि को उपाध्यक्ष, सद्दाम मेंहदी को संगठन मंत्री, आदर्श अग्रहरी को सहकोषा अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया अन्य सभी लोगों सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र से विंदेश्वरी शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामकुमार विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, सौरभ साहू को संगठन मंत्री, सुरेश कुमार को वर्मा को सह कोषाध्यक्ष, अरविन्द मौर्य को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया अन्य लोगों को सक्रिय सदस्य नियुक्त किया गया है। जल्द इन्हें पद की शपथ दिखाई जाएगी। इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मौर्य ने बताया कि व्यापारियों का उत्पीड़न और शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। बुधवार बन्दी पर उन्होंने बताया कि दूध डेरी, गैरेज मेडिकल स्टोर आदि समेत कई जरूरी दुकानें को जल्द चिन्हित किया जाएगा इसके बाद जरूरी वस्तुओं की दुकानें छोड़कर अन्य खुली हुई दुकानों पर शासन प्रशासन स्तर से मदद लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *