• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

दो शातिर अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ में एक को लगी गोली

News Desk

ByNews Desk

Nov 6, 2025
पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ दो बदमाशों को लगी गोली

न्यूज नेटवर्क।
बाराबंकी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात स्वाट सर्विलांस टीम तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम और अन्तरजनपदीय अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। उसके साथी को भी मौके से दबोच लिया गया। दोनों के पास से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद की गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोमैया नगर के पास एक अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन संदिग्ध युवक बाइक तेज रफ्तार से भगाने लगे।

पुलिस ने पीछा किया तो शुगर मिल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस पर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे और गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान रघुवीर पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय निवासी सदरौना, काशीराम कॉलोनी थाना पारा, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। उसके साथी अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व. ललित निवासी एसटीपी चौराहा, बीबीडी थाना क्षेत्र लखनऊ, मूल निवासी दिबियापुर थाना बिल्हौर, कानपुर नगर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025