दूल्हा बनकर पहुंचा युवक, पत्नी ने रूकवाई शादी

रायबरेली: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बैंती गांव में सीतापुर के विसवा से शनिवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैंती में बारात आनी थी। सभी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन बारात नहीं पहुंची तो परिजनों ने संपर्क किया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने अंतिम समय में 20 लाख रुपए की मांग कर दी।बैंती गांव के एक किसान की बेटी की शादी विसवा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से तय हुई थी।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया है कि 21 मई 2023 को बरीक्षा में 1 लाख 11 हजार रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का सामान दिया था। आज देर रात तक बारात नहीं लाये तो संपर्क किया पता चला लड़का पक्ष द्वारा 20 लाख रुपए की मांग करने लगे।

लड़की पक्ष के मना करने पर दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से इनकार कर दिया।इस मामले में लड़की के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।