• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत , परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल

News Desk

ByNews Desk

Apr 23, 2025
orig 53 1 1617313438 थ्रेसर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत , परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल

रायबरेली:
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला की थ्रेसर में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव और परिवार में मातम छा गया है। गांव निवासिनी महिमा मिश्रा (37) पत्नी संतोष मिश्रा खेत में गेहूं की मड़ाई कर रही थीं। इस दौरान उनकी साड़ी थ्रेसर के शाफ्ट में फंस गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के समय मौके पर मौजूद पति और ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मृतका के परिवार वाले शव को अस्पताल से घर लेकर चले गए। महिमा की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

पति संतोष मिश्रा के साथ 12 साल की बेटी साक्षी और 6 साल का बेटे आरुष का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (संवाद)

Related posts:

तेज रफ्तार डंपर ने सम्मी बस में मारी जोरदार टक्कर एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, युवती को अस्पताल में...

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

  न्...
Sunday November 9, 2025

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

ट्रेन के पहियों से निकला धुआं देख यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, जंगल में रुकी रही ट्रेन

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025