Categories: हादसा

तेज धमाके से दो युवक झुलसे, एक की मौत

 

न्यूज डेस्क। बहराइच दीपावली से पहले सोमवार शाम को पटाखे खरीदते वक्त बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा नगर मोहल्ले में पटाखा लेकर उतरते समय युवकों के हाथ से पटाखों का पैकेट गिर गया। नीचे गिरते ही पटाखे तेज आवाज के साथ फटने लगे, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

घटना सोमवार शाम की है। स्टेशन रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज मार्ग किनारे पटाखे की अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं। पटाखा विक्रेता अमन गर्ग के मकान से दो युवक पटाखे लेकर बाहर निकल रहे थे। तभी लड़खड़ाकर गिर गए और पटाखे फट पड़े। तेज धमाके से आसपास अफरा-तफरी मच गई।

थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जहांनचक बंगला पकड़ी गांव निवासी घायल वीरेंद्र (16) पुत्र कमला प्रसाद व मनीष (18) पुत्र अनंत राम को सीएचसी रिसिया भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

 

उपचार के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सीओ पयागपुर ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

You May Also Like