तीन बेटियों के साथ थाने पहुंची महिला बोली साहब मैने जहर खाया है अब मेरी बेटियों की सुरक्षा आप करें
रायबरेली । जहरीला पदार्थ खाकर महिला अपनी तीन छोटी बेटियों के साथ पहुंची थाने । कहा साहब मैंने जहर खा लिया है अब मेरी तीन बेटियों को आप संभालो । महिला की बात सुनकर पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप। महिला को फौरन पहुंचाया सीएचसी। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रिफर । ननद द्वारा लगातार कई दिनों से मारपीट कर प्रताड़ित करने से नाराज है महिला।
खीरो थाना क्षेत्र के बहादुर खेड़ा की रहने वाली सोनी सोमवार को अपनी तीन बेटियों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को जहर खाने की बात कहकर अपनी बेटियों की सुरक्षा करने की बात कही। महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी अचंभित हो गए और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां उसका प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफरकर दिया।
महिला का कहना है कि परिवार में उसके साथ घरवाले मारपीट करते हैं। उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।