• Fri. Sep 26th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    तिलक चढ़ाने के दौरान तय रुपया न मिलने से लड़का व लड़की पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।जिसके मौजूद कुछ लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग भी कर दी।

    News Desk

    ByNews Desk

    Feb 27, 2025
    81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

    सलोन : तिलक चढ़ाने के दौरान तय रुपया न मिलने से लड़का व लड़की पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।जिसके मौजूद कुछ लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग भी कर दी।सुबह होते ही मामला थाने की चौखट तक पहुंच गया।यहां कई घंटे तक मान मनौव्वल का दौर चलता रहा।जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का सामान वापस करवा कर दोनों के बीच समझौता कर दिया।हांलाकि पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।

    बुधवार को क्षेत्र के ममुनी गांव में बेटे की शादी पड़ोसी जनपद के घुमेश्वर नाथ धाम थाना लालगंज आझारा निवासी लड़की से शादी तय थी।लड़की पक्ष के लोग तिलक चढ़ाने आये हुए थे। दरवाजे पर स्वागत सत्कार नास्ता पानी के बाद रात में मंडप में तिलक चढ़ाने की रस्म शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक लड़की पक्ष ने ढाई लाख रुपये और सामान दे रखा था। थारे में कम नगदी देख कुछ लोग भड़क गए। इसी दौरान जिस मंडप में वैदिक रीति रिवाज से मंत्रो का उच्चारण हो रहा था।इसी मंडप में दोनों पक्षों में एक दूसरे को गालियां देनी शुरू कर दी।मामले ने देखते ही देखते उग्र रुप ले लिया।और दोनों पक्षो में जमकर मारपीट शुरू हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान लाइसेंसी बन्दूक से कई राउंड फायरिंग भी की गई है।जिससे समारोह स्थल पर दहशत फैल गई।

    इस बीच कुछ लोग एक दूसरे को उठाकर पटकने और उनपर कुर्सियां फेकना भी शुरू कर दिया।देर रात लड़का व लड़की पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद कुछ सम्भ्रांत लोगो ने समझौता कराने की कोशिश की थी।मगर बात नहीं बन सकी।जिस पर दोनों पक्ष सुबह अपनी अपनी शिकायते लेकर पुलिस तक पहुंच गए।

    अपराध निरीक्षक शाहिद सिद्दीकी का कहना है लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।लड़की वाले ने लड़के पक्ष को दिए दो लाख पचास हजार वापस ले लिए।और लड़के पक्ष ने लड़की पक्ष को दिए पच्चीस हजार वापस ले लिए।दोनों पक्षो ने सुलह समझौता कर रिस्ता तोड़ लिया है।फायरिंग जैसी घटना की बात अफवाह है।