तालाब की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा, जिम्मेदार नहीं दे रहा ध्यान
गदागंज-रायबरेली। गदा गंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धमधमा के पूरे जुल्फिकार अली गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की जमीन पर लोगों ने अपना मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। गांव के रहने वाले मेराज अंसारी ने पूर्व में इसकी शिकायत की थी ।तो गांव से लेकर सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया था।
आपको बताते चलें कि तालाब की गाटा संख्या 118 में कुछ लोग तालाब की जमीन पर मिट्टी डालकर अपना आशियाना बनाकर रहे हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो तालाब की जगह को लेकर डलमऊ तहसील में तैनात लेखपाल,अमीन ने इसकी नोटिस जारी कर दिया था। पर कार्रवाई नहीं की गई। इस प्रकरण को लेकर डलमऊ एसडीएम से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।