Categories: आयोजन

डलमऊ में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर: 108 लोगों की जांच, 31 को ऑपरेशन की सलाह

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ के तत्वावधान में डलमऊ ब्लॉक के पंचायत भवन कनहा में एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण, ऑपरेशन और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी सदस्य वीरेन्द्र यादव, एडवोकेट ने किया।

शिविर आज सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला। इस दौरान कुल 108 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जांच के उपरांत 31 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।

साथ ही, 14 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए और मरीजों को आवश्यक आइ ड्रॉप भी दी गईं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

More From Author

You May Also Like