डलमऊ में जाम से मिलेगी निजात, बाईपास निर्माण को मिली हरी झंडी
सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। रायबरेली की धार्मिक नगरी डलमऊ में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। शासन ने बुराई बाग कश्मीर में बाईपास बनाने की प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।
नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि बाईपास की स्वीकृति मिलने से डलमऊ के निवासियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। यह बाईपास क्षेत्र में सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा और यात्रा के समय को कम करेगा।
चेयरमैन प्रतिनिधि शुभम गौड़ ने बताया कि डलमऊ एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थल है। इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाईपास का निर्माण इन प्रयासों को और गति देगा, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास होगा।
यातायात और पर्यटन पर प्रभाव
यह बाईपास डलमऊ में यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेषकर त्योहारों और मेलों के दौरान लगने वाले लंबे जाम से मुक्ति मिलेगी, जिससे आवागमन सुगम होगा। कस्बे वासियों ने हर