• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

डलमऊ ब्लॉक के सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी में कहा संघर्ष रहेगा जारी

News Desk

ByNews Desk

Apr 8, 2025
IMG 20250408 WA0191 डलमऊ ब्लॉक के सभागार में आयोजित हुई गोष्ठी में कहा संघर्ष रहेगा जारी

पुरानी पेंशन को हर हाल में बहाल करा

रायबरेली।
डलमऊ के ब्लॉक सभागार में अटेवा पेंशन मंच डलमऊ द्वारा आयोजित एनपीएस व यूपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पेंशन गोष्टी एवं शिक्षक कर्मचारी सम्मान समारोह में एनएमओपीएस व अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु मुख्य अतिथि रहे। गोष्ठी के विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री रजत प्रहरी, पंचायती राज विभाग के प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

गोष्ठी में मुख्य अतिथि विजय कुमार बंधु ने अपने वक्तव्य में कहा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल कराएंगे सबसे पहले देश के पैरामिलिट्री फोर्स के सैनिकों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने एक मई 2025 को जंतर मंतर नई दिल्ली होने वाले प्रदर्शन के लिए सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारियों का आवाहन किया।

कार्यक्रम में तहसीलदार डलमऊ उमेश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी डलमऊ नंदलाल रजक, सीएचसी प्रभारी डलमऊ डॉ नवीन कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, जिला महामंत्री शैलेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रसाद, एसआरजी सुनील यादव, महिला शिक्षक संघ जिला महामंत्री अंजू यादव, अनीता मौर्या, मंत्री देवेंद्र यादव, अटेवा रायबरेली जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, जिला संरक्षक राजेश यादव, जिला प्रवक्ता मयंक वर्मा, जिला मंत्री शिवनाथ यादव, अनिल यादव, जिला अध्यक्ष पंचायती राज विभाग जितेंद्र यादव, लेखपाल संघ डलमऊ के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पंचायती राज विभाग डलमऊ के अध्यक्ष दुर्गेश यादव, स्वास्थ्य विभाग से स्टाफ नर्स राजकुमारी चिंतामणि, प्रिया राजवंशी, अभिषेक यादव, कृषि विभाग से विद्यासागर, बिजली विभाग से जूनियर इंजीनियर जयप्रकाश पटेल, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास शर्मा, श्री गांधी इंटर कॉलेज घोरवारा के अटेवा प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ डलमऊ अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अखिलेश चौरसिया, जिला संयुक्त मंत्री हरि मोहन यादव के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में अटेवियंस उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अटेवा डलमऊ में महिला संयोजक प्रीति सिंह, ब्लॉक मंत्री सुनील कुमार, ब्लॉक संगठन मंत्री सच्चिदानंद वर्मा, ब्लॉक संयुक्त मंत्री लोकेश मौर्य, मीडिया प्रभारी संतोष मौर्य का मानोनयन किया गया।

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्ति शिक्षक शैलेंद्र वाजपेई, राम प्रसाद, जगत नारायण तिवारी, कृष्णावती यादव, राजस्व विभाग से सेवानिवृत्ति हरिश्चंद्र यादव एवं दयाराम को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अटेवा सम्मान से पूर्व में सेवानिवृत्ति शिक्षक राजकुमार यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अटेवा डलमऊ के संयोजक प्रकाश चंद्र यादव द्वारा किया गया, संचालन अनीता मौर्या द्वारा किया गया।

Related posts:

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा प्रांतीय मेला

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025