• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

डलमऊ के नरसवां गांव में अधेड़ से बदमाशों ने लूटपाट कर, कर दी हत्या, गांव में सनसनी

News Desk

ByNews Desk

Dec 9, 2024
डलमऊ के नरसवां गांव में अधेड़ से बदमाशों ने लूटपाट कर, कर दी हत्या, गांव में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट, मोहम्मद इसराइल, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरसवां गांव में घर में अकेले सो रहे अधेड़ से बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी गई। अधेड़ की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण नौहवार, डलमऊ कोतवाल सहित थाने की फ़ोर्स व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

सोमवार को डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नरसवां गांव के रहने वाले उमाशंकर साहू पुत्र सरजु प्रसाद का घर के अंदर रस्सी से बंधा शव मिला है। जब इसकी भनक परिजनों को लगी तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है घर में घुसकर हत्या करके लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार की माँग की है। उमाशंकर घर पर एक छोटी सी परचून की दुकान करता था। साथ में खेती भी करता था। घर में उमाशंकर साहू और उसकी पत्नी सुशीला देवी रहती है। सुशीला अपनी पुत्री के ससुराल एक निमंत्रण में सरेनी थाना क्षेत्र के रालपुर गई हुई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में घुसकर उमाशंकर की हत्या कर दी और कीमती सामान लूट ले गए।

सुशीला जब निमंत्रण से लौटी तो इस घटना का पता चला। घर में उमाशंकर का शव से रस्सी से बंधा पड़ा हुआ था। घर का पूरा समान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर ने बताया कि हत्या की घटना सत्य है। लेकिन लूट की घटना को लेकर जांच की जा रही है। परिजन कुछ बता नहीं पा रहे है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025