Categories: धर्म

जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु को मन में बसाना होगा-विजय बहादुर

नागेश त्रिवेदी, रायबरेली: सन्त निरंकारी मिशन की ओर गुरुवार को पूरे टांय गांव में बसन्त लाल के निवास पर सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता विजय बहादुर ने कहा जिस मन में परमात्मा बसा है ।वह मंजिल पाएगा। जिस मन में संसार बसा है वह मन ठोकर खाएगा।

मानव जीवन को सफल बनाने के लिए प्रभु परमात्मा को मन में बसाना होगा। प्रभु का आधार लेकर जीवन के सफर को तय करना है। संसार से सभी को एक न एक दिन जाना है फिर भी हम संसार के होकर ही बने रहते हैं। सतगुरु दिव्य ज्ञान प्रदान कर स्वयं को पहचानने की शक्ति प्रदान करता है। इसके बाद संसार के विषय में जानकारी मिलती है।कि यह संसार कुछ पल के लिए ही हमारा बसेरा है।
मानव तन बड़े ही सौभाग्य से प्राप्त होता है। दूसरों के सुख-दुख में सहयोगी बनना उसे अपना समझना। अपनेपन का भाव प्रकट करना ही मानवता है। मनुष्य तन मिलना भाग्य की बात है। लेकिन मानवता का आना सौभाग्य का विषय है।
इस मौके पर सुन्दर लाल , अनूप कुमार , शिव कुमार शुक्ल , हीरा लाल , राम सुमेर , राम नरेश , शत्रोहन पटेल , शिव हरी , मनीष कुमार , शुभम कुमार , अखिलेश ,वंदना ,ऊषा देवी , कर्मा वती , अंजू ,नीलम श्रीवास्तव , सुमन आदि मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like