Categories: अपराध

जमीनी विवाद में हुई मारपीट 11 लोग हुए घायल

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे सनई मजरे कुंडवल गांव में सोमवार दोपहर जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से हुई भिड़ंत में 11 लोग घायल हो गए। अचानक भड़की मारपीट में दोनों ओर से कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए, जबकि दो घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

गांव के राहुल और मोतीलाल के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे मोतीलाल पक्ष खेत में गेहूं की बुवाई कर रहा था, तभी राहुल पक्ष मौके पर पहुँचा और आपत्ति जताई।

कुछ ही मिनटों में कहासुनी हिंसा में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए।मारपीट में मोतीलाल पक्ष के जनक दुलारी, मोतीलाल, सुनीता, खुशबू और पूजा घायल हुए, जबकि राहुल पक्ष के राहुल, उनकी मां गणेशा, विनीता, उमा, अर्चना और रोशनी को भी गंभीर चोटें आईं। जनक दुलारी और मोतीलाल को अवस्था गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार जारी है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने कहा कि लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और घटना की संपूर्ण जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

You May Also Like