81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

रायबरेली: महाराजगंज के मऊ में अंजनी व राजकुमार के बीच भूमि विवाद लंबे समय से चल रहा है। बुधवार को विवादित भूमि पर अंजनी गुप्ता अपने साथियों के साथ पहुंचे और खेत में गड़े सीमेंटेड पिलर उखाड़ने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजकुमार सिंह ने कोतवाली ने दी गई शिकायत पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर अंजनी अपने साथियों के साथ कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर अंजनी व उनके साथ गए पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह ,आशुतोष सिंह अनंत सिंह, आशीष सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें लाठी डंडों से मारा पीटा। इसी बीच पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन पर पिस्टल से फायर कर दी। पिस्टल की गोली उनके सिर के ऊपर से छिलते हुए निकल गई ।

दूसरी ओर अंजनी गुप्ता का आरोप है कि वह अपनी बैनामे की भूमि पर खंभे गाड़ रहे थे। राजकुमार सिंह उर्फ मोगा अपने साथी भोलू सिंह, भुल्लर सिंह, सतीश सिंह , समेत दर्जन भर लोग उनके खेत में पहुंच कर सीमेंटेड पिलर गाड़ रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों ने जम कर मारा पीटा।

राजकुमार सिंह ने उनके ऊपर पिस्टल भी तान दी। जन से मांरने की धमकी भी दी। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दिनों पक्षों से तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।