Categories: अपराध

जमीनी विवाद में पहुंची पुलिस पर पथराव गांव में दहशत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव हुआ है। इस पथराव में पुलिस का 112 पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा जा रहा है।

अटरिया के नीलगांव मार्ग स्थित भगवतीपुर चौराहे के पास जानकी नगर गांव निवासी दिनेश यादव और मंटू पाल के बीच में दीवार बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची 112 की टीम पर भी पथराव हुआ।

इससे वाहन के शीशे टूट गए। मौके पर थाने की फोर्स पहुंची। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि इस मामले में सात लोग हिरासत में हैं। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है।

More From Author

You May Also Like