• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

जब तक नहीं मिलेगी पुरानी पेंशन तब तक जारी रहेगा अटेवा का संघर्ष

News Desk

ByNews Desk

Dec 7, 2024

रायबरेली‌ : अटेवा के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को डॉ.राम आशीष सिंह की 8वीं पुण्यतिथि पर नम आंखों से उन्हें याद किया गया। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित शहीद चौक में अटेवा जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जानकारी देते हुए अटेवा के जिला संयोजक इरफान अहमद ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक डॉ. राम आशीष सिंह के द्वारा दिये गए बलिदान को पूरा देश याद करता है।

जिला संयोजक इरफान अहमद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हुये आंदोलन में डॉ. रामाशीष सिंह वर्ष 2016 में शहीद हो गये थे। उनकी पुण्य तिथि (7 दिसंबर) के मौके पर अटेवा यूपी के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च निकालेगा। जिला सरंक्षक सुरेंद्र वर्मा व राजेश यादव ने बताया कि इस मौके डा० राम आशीष सिंह के संघर्ष एवं बलिदान को याद किया गया। संकल्प लिया जाएगा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल न हो जाए तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब पुरानी पेंशन बहाल होगी।

जिला कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य व जिला महिला संयोजिका सरला वर्मा ने बताया कि आज इस मौके पर संकल्प लिया गया कि स्व. डॉ राम आशीष सिंह की 8वीं पुण्य तिथि पर यह शपथ लेते हैं कि जब तक सरकार के द्वारा हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती है तब तक विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में संघर्ष का कारवां निरंतर प्रयास करता रहेगा। हम संकल्प लेते हैं कि डॉ राम आशीष सिंह की शहादत को हम शिक्षक, कर्मचारी बेकार नहीं जाने देंगे और सरकार से अपना हक लेकर रहेंगे।

अटेवा के जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार संघर्ष किया जा रहा है। 7 दिसंबर 2016 को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस लाठी चार्ज में डॉ. राम आशीष सिंह शहीद हो गए थे। तब से लगातार अटेवा उनके पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाती चली आ रही है।

इस मौके पर जिला मंत्री, शिवनाथ, प्रकाश यादव, उमाशंकर शुक्ला, योगेंद्र गुप्ता, अनिल, कुलदीप, आशुतोष, सच्चिदानंद वर्मा, आशीष पटेल, मो. नसीम, अनवर, महिला महामंत्री ममता यादव, कंचन वर्मा, सरिता श्रीवास्तव, विन्देश्वरी मिश्रा, रामेंद्र यादव, सर्वेश पटेल, भूपेंद्र पटेल, इन्द्रसेन, राम सजीवन, रामबाबू, शुतांशु सोनकर, मयंक वर्मा, पवन पांडेय, दिलीप पाल, राजेन्द्र, राम गोपाल, कुलदीप, अभिनव सिंह, राहुल सिंह, लालजी यादव, मनोज, दिलीप कुमार, सैकड़ों दर्जनों अटेवियन उपस्थित रहे।

Related posts:

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने किया विकास कार्य का शिलान्यास

  &n...
Monday November 10, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025