जन्म के बाद कलयुगी मां ने नवजात को फेका, बचाने के लिए आगे आई रेशमा बनी जसोदा

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। जिले के हरदासपुर में एक नवजात बच्ची को उसकी मां ने खेत में मरने के लिए फेंक दिया। बच्ची की सिसकियां सुनकर स्थानीय महिला रेशमा बानो ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

रेशमा बानो ने बच्ची की सिसकियां सुनकर तत्काल 112 नंबर पर डायल किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाल अधिकारों की रक्षा करने वाले टोल फ्री नंबर 1098 को मामले की जानकारी दी। 1098 की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की।

जांच के बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव की है। बच्ची को फेंकने वाली मां के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

रेशमा बानो की तत्परता से नवजात की जान बच सकी। उन्होंने बच्ची को संभालने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत 1098 टीम को बुलाया, जो बाल अधिकारों के लिए काम करती है। 1098 की टीम ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

More From Author

You May Also Like