Categories: अपराध

चोरी की घटना का खुलासा, लेकिन सामान बरामद नहीं, एसपी से शिकायत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। थाना लालगंज क्षेत्र के उत्तरगौरी गांव निवासी मृत्युंजय कुमार के घर बीते 19 नवंबर 2025 को चोरों ने घर पर रखे कीमती सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए,जिसमें

सोने चांदी के आभूषण सोने के कान की झुमकी, सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने की मांग बेंदी ,एक अंगूठी ,चार अंगूठी चांदी की, नाक की सोने की नथुनी, चांदी की कमर पेटी ,चांदी की पायल, बिछिया और 5 हजार नगद एवं अन्य सोने चांदी की सामग्री चोरी हो गई थी

पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने लालगंज थाना क्षेत्र में तहरीर देखकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए पीड़ित मृत्युंजय कुमार की पत्नी और उसके एक अन्य साथी चित्रसेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन लाखों की कीमत का चोरी समान पुलिस बरामद नहीं कर पाई।

बिना चोरी का सामान बरामद किए ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया, पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर चोरी का सामान बरामद किए जाने की मांग की है।

साथ ही चोरी की घटना की मुख्य साजिशकर्ता का शंक जताते हुए मुख्य तानसेन पुत्र महारथी निवासी गोविंदपुर पोस्ट भीरा थाना लालगंज को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की मांग की है जिस पर पूर्व में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही है और बताया है कि मुख्य साजिश करता तानसेन ने भी चोरी का सारा सामान अपने पास रख लिया है।

इस को बेचकर अपना आलीशान मकान का निर्माण करवा रहा है पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करें और चोरी का सारा सामान भी बरामद किए जाने की मांग की है पुलिस अधीक्षक ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच कर कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

More From Author

You May Also Like