- वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश कुमार मिश्रा ने दी बधाई
लालगंज (रायबरेली)। चिलौला गांव के रहने वाले प्रो. चंद्रकुमार दीक्षित का नाम विश्व के नाम तीन वैज्ञानिकों में शामिल किया गया। जिससे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।
डॉ. दीक्षित राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय व इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के डीन हैं। अब तक उनके 200 से अधिक शोधपत्र और 45 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम कई पेटेंट भी दर्ज हैं। उनके शोध कार्य मुख्य रूप से एडवांस मटेरियल्स, फिजिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषयों पर केंद्रित हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। जैसे ही यह खबर गांव पहुँची, चिलौला और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
गांव के बुजुर्गों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। डॉ. दीक्षित की इस उपलब्धि पर वित्तविहीन प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष गणेश कुमार मिश्रा ने सीके दीक्षित को बधाई दी है। , रमेश तिवारी, के. मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, अमित यादव और प्रखर सोनी सहित कई शिक्षकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की और बधाई दी।
