IMG 20250928 WA0071 चिन्मया विद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

चिन्मया विद्यालय में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

 

चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी ऊँचाहार में डांडिया नाइट का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार स्वामी ने सबसे पहले स्वामी चिन्मयानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

 

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण भक्ति एवं उत्सवमय वातावरण से गुंजायमान रहा। आयोजन को दो चरणों में संपन्न किया गया। सुबह का कार्यक्रम अभिभावकों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने गरबा एवं भक्ति गीतों पर उल्लासपूर्वक भाग लिया। वहीं रात्रि में विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं स्टाफ ने गरबा प्रस्तुत कर पूरे माहौल को उल्लसित कर दिया।

 

 

भक्ति गीतों की धुन पर लोग पूरे मन से झूमे और पारंपरिक परिधानों में गरबा प्रस्तुत कर संस्कृति और अध्यात्म का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राचार्य मनीष कुमार स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे आयोजन न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखते हैं, बल्कि विद्यालय परिवार और अभिभावकों को एक सूत्र में बाँधते हैं।”

 

डांडिया नाइट में विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता कर इसे अविस्मरणीय बना दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related posts:

सीएम ने अयोध्या की दलित बस्ती में एससी समाज के साथ मनाई दिवाली

  &n...
Monday October 20, 2025

सीएम योगी ने किया राम का राजतिलक

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 20, 2025

पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों को दिया दीपावली का उपहार

  अं...
Sunday October 19, 2025

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच, विकास सिंह बने दंगल केसरी

ऊंचाहार, राय...
Sunday October 19, 2025

आयोजित हुई भगवान धन्वंतरि की पूजा

न्यूज़ डेस्क...
Saturday October 18, 2025

एम्स रायबरेली में एमबीबीएस छात्रों के नवीन बैच हेतु व्हाइट कोट पिन अप कार्यक्रम का आयोजन

  &n...
Tuesday October 14, 2025

पीसीएस परीक्षा में आधे से अधिक छात्र रहे अनुपस्थित

ऊंचाहार- रवि...
Sunday October 12, 2025

अनीति के मार्ग पर चलने से बल बुद्धि और तेज का नाश होता है।

अंकुश त्रिवे...
Sunday October 12, 2025

सीएचसी में महिला कर्मियों को किया गया जागरूक

  &n...
Tuesday September 30, 2025
News Desk
Author: News Desk