चिकित्सालय में मासूम की मौत से भड़के परिजनों ने किया हंगामा, भागा संचालक
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर। सराय कल्याण निवासी संदीप उमर वैश्य के पुत्र (19 दिन) की तबीयत खराब होने पर परिजनोंं ने उसे मंगलवार सुबह स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत से भड़के परिजनाें ने हंगामा शुरू कर दिया। तनावपूर्ण स्थिति के बाद चिकित्सालय संचालक भाग निकला। परिजनों ने चांदा थाने व पीपी कमैचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहरीर देकर आरोपी चिकित्सालय संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीपी कमैचा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरसी यादव ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।