चेयरमैन का प्रयास‌ लाया रंग चमकने लगी डलमऊ पंप कैनाल की सड़क

न्यूज़ नेटवर्क
रायबरेली। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश गलत गॉड के प्रयास से डलमऊ गंगा नदी पर लगे पंप कैनाल से मुराईबाग स्थित लालगंज राजमार्ग तक नहर की पटरी चमकेगी। ऊबड़ खाबड़ पटरी पर अब पक्की सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है।

पक्की सड़क बनने से न सिर्फ नगर पंचायत डलमऊ के नागरिकों को, बल्कि डलमऊ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की राह सुगम होगी। दो किमी. इस मार्ग के निर्माण में करीब 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पक्की सड़क बनने से मुराईबाग में जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

डलमऊ पंप कैनाल की पटरी से नगर पंचायत डलमऊ के अलावा नाथखेड़ा, आफताब नगर, पूरे धानू, कनहा, बलभद्रपुर, मखदूमपुर समेत आसपास गांव के लोग निकलते हैं।

लालगंज-ऊंचाहार राजमार्ग जाने के लिए यह रास्ता लोगों के लिए काफी सुगम है। पूर्णिमा के दिन ज्यादा भीड़ होने के कारण श्रद्धालु मुराईबाग होते हुए इसी नहर की पटरी से घाट तक पहुंच जाते हैं।

उड़ती धूल और सिल्ट से पटा रास्ता होेने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत के नागरिकों ने कई बार पटरी पर पक्की सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे थे।

समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग ने कच्ची पटरी पर पक्की का निर्माण शुरू कराया है। पक्की सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। राजीव यादव, माताबदल, अम्रतलाल, विशेष तिवारी ने बताया कि पक्की सड़क का निर्माण होने से लोगों का सफर काफी सुगम होगा। कोई पूर्णिमा होने पर तहसील रोड पर जाम की समस्या रहती है। नहर की पटरी पर पक्की सड़क बनने से लोग आसानी से घाटों तक पहुंच जाएंगे। लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास की सराहना की है।

डलमऊ पंप कैनाल की पटरी का डामरीकरण कराया जा रहा है। इसकी मांग काफी दिनों से चल रही थी। शासन से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। नवंबर माह में ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
चेतन सक्सेना, सहायक अभियंता सिंचाई खंड दक्षिणी

More From Author

You May Also Like