रायबरेली: महराजगंज, तहसील क्षेत्र के अटरा ग्राम में ग्राम समाज की करीब 4 बीघे ऊसर भूमि पर गांव के ही मैकू लाल व विशुन का कब्जा था। तहसील प्रशासन की अनुमति के बिनाइन लोगों ने धान की फसल रोपी थी। फसल तैयार होने पर तहसील प्रशासन ने फसल को कुर्क कराकर शनिवार को ग्राम प्रधान के सुपर्द कर दी है। तहसीलदार द्रव नारायण यादव ने बताया कि ऊसर भूमि पर किसानों की लगी फसल कटाकर कुर्क कराई गई है।