ग्राम सभा के पेड़ों की नीलामी में भ्रष्टाचार का आरोप

जगतपुर:  गोकुलपुर रोझइया गांव सभा के मजरा पूरे झामसिंह निवासी एक किसान ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारी पर ग्राम सभा में बगैर मुनादी कराए पेड़ों की नीलामी कराए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने की मांग की है।

उक्त गांव निवासी दान बहादुर सिंह मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि पूरे झाम सिंह गांव के पास इचकुचा तालाब के चारों ओर तत्कालीन प्रधान द्वारा लगभग 20 वर्ष पहले तीन सौ यूकेलिप्टस के पेड़ लगवाए गए थे। जिनकी बाजारू कीमत लगभग दस लाख रुपए बताई जाती है। 5 साल पहले पूर्व प्रधान द्वारा आठ लाख रुपए में पेड़ों की नीलामी कराई गई थी।

ग्रामीणों के विरोध के बाद नीलामी स्थगित कर दी गई थी। वर्तमान ग्राम प्रधान खंड विकास अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी की मिली भगत से गोपनीय तरीके से बगैर मुनादी करवाए पेड़ों की नीलामी करवा दी गई। जिसमें ग्राम सभा को लगभग सात लाख रूपए राजस्व की क्षति हुई। अधिकारियों तथा प्रधान की मिली भगत से संगठित भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया। खंड विकास अधिकारी हबीबुल रब ने बताया है कि खुली बैठक की गई है। वन विभाग से मूल्यांकन के बाद ढाई लाख में नीलामी कराई गई है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like