ग्राम पंचायत बेलहनी ने पेश किया विकास का मॉडल – लगातार दूसरे वर्ष मिला मुख्यमंत्री पुरस्कार

सशक्त न्यूज नेटवर्क
लालगंज ब्लॉक की मुस्तफाबाद बेलहनी ग्राम पंचायत को उत्कृष्ट विकास कार्यो के लिए लगातार दूसरे वर्ष मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त हुआ है।पुरस्कार के तौर पर मिली 20 लाख रुपये की धनराशि भी शासन से प्राप्त हो चुकी है I

ग्राम प्रधान अखिलेश यादव के सक्रिय नेतृत्व क्षमता के कारण ग्राम पंचायत की प्रादेशिक पटल पर पहचान बनी,ग्राम पंचायत द्वारा कई विशेष उपलब्धिया हासिल की गई हैं एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार,मॉडल युवा ग्राम सभा पुरस्कार,यशस्वी प्रधान पुरस्कार सहित अनेकों पुरस्कार प्राप्त हुए हैं ।

ग्राम पंचायत में स्मार्ट सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लासेज , अंत्येष्टि स्थल , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क, आरआरसी सेंटर, सीएससी भवन ,खेल मैदान जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधाएं पंचायत के समग्र विकास को गति दे रही हैं ।

प्रधान अखिलेश यादव का कहना है कि ग्राम पंचायत के सभी लोगो के सहयोग से सच्चे मन और निःस्वार्थ भाव से विकास कार्य कराने का मौका मिला है।गाँव को लगातार आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

More From Author

You May Also Like