Img 20250218 084556

सागर तिवारी, ऊंचाहार
ऊंचाहार (रायबरेली): शासन द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सोमवार को ब्लाक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले गुणवत्ता परक कार्यों को लेकर सभी ग्राम प्रधानों व सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला का आयोजन करते हुए उन्हें जानकारियां दी गई।

सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजीव कुमार शर्मा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद बैठक का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ही विकास की रीढ़ है। शासन द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना का उद्देश्य पंचायत एवं ग्राम सभा की क्षमता व प्रभावशीललता में आम आदमी की भागीदारी की प्रोन्नति, पंचायत को लोकतांत्रिक रूप से निर्णय लेने एवं उत्तरदायित्व निभाने हेतु सक्षम बनाना, जानकारी एवं पंचायत की क्षमता वृद्धि हेतु पंचायत के संस्थागत ढांचे को मजबूत करना है। पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत जन सहभागिता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करने हेतु ग्राम सभाओं का शुदृढ़ीकरण तथा संवैधानिक व्यवस्था से पंचायत को सशक्त रूप देना है।

इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक शुक्ल, संजीव जायसवाल, ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, सीमा गौतम आदि ग्राम प्रधानों में अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र सिंह (जीतू), मनीष सिंह, कलावती, राजकुमार मौर्य, धनराज यादव, नागराज, सुरेश कुमार, मोहम्मद शमशाद, फूलचंद, विक्रम मौर्य आदि मौजूद रहे।