• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

News Desk

ByNews Desk

Dec 28, 2024
ग्राम चौपाल के लिए अधिकारी नामित

न्यूज़ डेस्क: मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने माह जनवरी 2025 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

निर्धारित रोस्टर के अनुसार 03 जनवरी 2025 को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड सतांव में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड बछरावां में एवं विकासखंड शिवगढ़ में उपायुक्त, स्वतः रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक विकास खण्ड के ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।

इसी प्रकार 10 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 सरेनी में, जिला विकास अधिकारी हरचंदपुर में, उपायुक्त, श्रम रोजगार छतोंह में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार ऊंचाहार में। 17 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 दीनशाहगौरा में, जिला विकास अधिकारी राही में, उपायुक्त, श्रम रोजगार जगतपुर में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार आमावं में। 24 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 लालगंज में, जिला विकास अधिकारी डीह में, उपायुक्त, श्रम रोजगार रोहनियां में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार डलमऊ में। 31 जनवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 खीरों में, जिला विकास अधिकारी महराजगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सतांव में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकासखंड हरचंदपुर के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025