गोशाला में मनाई गई गोपाष्टमी

 

रायबरेली के सलोन में गोपाष्टमी पर बुधवार को कस्बा स्थित कान्हा गोशाला में विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के पदाधिकारियों की ओर से गो पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने पहले गो माता को नहलाया उसके बाद उनका पूजन कर सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश सिंह व बजरंगदल के जिला सह-संयोजक आदर्श गुप्ता ने किया। गो सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरेश सिंह ने कहा कि गो माता संपूर्ण जगत की माता हैं। इनके बिना मानव जीवन की परिकल्पना अधूरी है। सनातन धर्म में गो माता को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष प्रदान करने वाली माना जाता है।

 

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि गो सेवा को जीवन का हिस्सा बनाएं।गोवंश की रक्षा करना समाज और राष्ट्र दोनों के हित में है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पप्पू कौशल, राकेश कौशल, मोनू शुक्ल, अर्जुन सिंह, रोहित सिंह, ज्ञानप्रकाश, अजय व जगतपाल मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like