Categories: सलोन

गैर समुदाय का युवक संत के वेश में भंडारे के लिए मांग रहा था भिक्षा, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस

सलोन: सलोन थाना के सैदनीपुर मजरे आशिका बाद में एक युवक को गांव वालों ने घूमते हुए पकड़ लिया पूछताछ से उसने खुद को फकीर बताया ग्रामीणों ने 112 पुलिस बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।

ग्रामीणों का कहना है पूछें जाने पर उक्त व्यक्ति ने अपना धर्म मुस्लिम बताया है साथ हीं बताया कि हमलोग 30 के संख्या में धरई के आसपास रूके हुए है। भीख मांगते हैं ग्रामीणों को तब शक हुआ जब एक नवजवान देखने में भिखारी नहीं लग रहा था तब पूछ ताछ करते हुए आधार कार्ड मांगा गया पर नहीं दिखा पाया और जबाब भी सही नहीं दे रहा था।

मुस्लिम युवक कि तलाशी ली गई तब उसके सामान में संदेहास्पद पदार्थ मिला, जिसे उसे सूंघने को कहा गया पर उसने सूंघने से मना कर दिया। गांव वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस को सूचना दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण ससंकित रहते हैं। हर व्यक्ति पर सभी बारीकी से नजर रख रहे हैं।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like