• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

गाँव के पास झाड़ियों में विशालकाय अजगर किसको बना रहा था शिकार, पहुंचे ग्रामीण तो क्या हुआ?

News Desk

ByNews Desk

Oct 21, 2024
Image 750x 65c45c73440c31002693630.jpg

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। गाँव में झाड़ियों के पास अजगर एक मवेशी को लपेटकर निगलने का प्रयास कर रहा था, ग्रामीणों ने देखा तो दहशत फैल गई। मवेशी को बचाने का प्रयास किया तो अजगर शिकार छोड़ कर जंगल की ओर चला गया, इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर इन्टरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है।

मामला नगर से जुड़े पूरे छोटे मियां मजरे ऊंचाहार देहात गाँव का है, जहाँ सोमवार की दोपहर गाँव के पास ही झाड़ियों में विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बच्चे को खुद से लपेटकर अपनी जद में लिया और उसे निगलने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, नील गाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो अजगर अपना शिकार छोड़कर जंगल की तरफ चला गया।

अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
वन दरोगा दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मामले की सूचना मिली है, टीम को मौके पर भेजा गया है।

Related posts:

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

पंचायत घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, उतारना भूल गए

रायबरेली। दी...
Tuesday November 4, 2025

अनियमित के आरोप में पद से हटाए गए नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *