गला रेत कर भागा आरोपी, किशोरी ने घर के बाहर खड़े लोगों से मांगा पेन,,,,,, विनीत लिखते ही हो गई मौत
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर। कूरेभार के कुदारन गलिबहा निवासी संतोष की पुत्री जानवी (13) की मंगलवार दोपहर करीब 3.55 पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर मौजूद गांव निवासी आशीष यादव ने बताया कि वह लोग घर के बाहर मौजूद थे। अचानक खून से लथपथ जानवी घर से अपना गला पकड़े हुए बाहर निकली।
उसने इशारे से पेन, कागज मांगा। उसने कागज में लिखा अम्मा और दादा खेत में हैं। पापा का नंबर लिखा। विनीत लिखने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार पहुंचाया गया।
वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जानवी की हत्या से परिवार में चीख-पुकार मची है।