गंगा स्नान के दौरान किशोर को सांप ने डसा
रायबरेली के लालगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को गेगासो गंगा घाट पर स्नान करते समय किशोर को सर्प ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।
छोटा गेगासो गांव निवासी रौनक पांडेय सुबह गोकना गंगा तट पर स्नान करने गए थे। नहाते समय पानी में ही अचानक सांप ने उन्हें डस लिया।
रौनक ने बताया कि सांप पानी में ही मौजूद था। काटने के बाद वह कुछ दूरी पर दिखाई दिया और फिर कहीं गायब हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद