• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी

News Desk

ByNews Desk

Oct 30, 2025
IMG 20251030 061327 कौड़ियाला नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी

 

 

न्यूज़ डेस्क। बहराइच जिले में कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ क्षेत्र में बुधवार देर शाम कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी नाव डूब गई। नाव पर सवार भरथापुर के ग्रामीण खैरटिया बाजार से खरीददारी करके लौट रहे थे। नाव में 22 ग्रामीण सवार थे, जिनमें से 13 लोग तैर कर सुरक्षित निकल आए है, जबकि एक महिला का शव मिला है। 8 अभी लापता हैं।

भरथापुर गांव घने जंगल और गेरुआ नदी के पार स्थित होने के चलते यहां के लोग लखीमपुर खीरी जनपद के खैरटियाबाजार से रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नाव से आवागमन करते हैं।

बुधवार को गांव के लोग दोपहर में नदी पार कर खैरटिया बाजार गए थे। सभी ग्रामीण खरीदारी कर शाम साढ़े पांच बजे खैरटियाघाट से नाव पर सवार होकर भरथापुर गांव की ओर रवाना हुए। लेकिन नाव जब शाम 6 बजे के आसपास भरथापुर घाट पहुंचने वाली थी तभी दो सौ मीटर पहले अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख पुकार मच गई।

 

गांव के लोग दौड़े लेकिन अंधेरा होने के कारण सभी बेबस नजर आए नदी में बहाव भी तेज था। लगभग आधे घंटे बाद नाव पर सवार लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर, रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार व हरिमोहन पुत्र रामकिशोर तैर कर घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर जंगल में किनारे पहुंचे। सभी ने किसी तरह घाट पर पहुंचकर चीख चिल्ला रहे एकत्रित ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

 

सुरक्षित बचकर निकले लक्ष्मी नारायण ने फोन कर सुजौली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाव में 22 लोग सवार थे। एक बाइक और चार साइकिल भी लदी थी। लक्ष्मी नारायण ने बताया कि वह और तीन अन्य लोग सुरक्षित निकल आए हैं। नाव चालक मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल भी लापता है। इसके बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर से बचाव कार्य शुरू किया।

उधर घटना की सूचना पाकर रात 9 बजे एसडीएम मिहींपुरवा रामदयाल और तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुजौली प्रकाश चंद्र शर्मा और 13 लेखपालों की टीम भी गांव पहुंच गई। एसडीएम ने बताया कि और नौ लोगों के नदी के अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षित निकलने का पता चला है। साथ ही रामजेई (65) पत्नी मटरू का शव नदी से बरामद किया गया है। अभी 8 लोग लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

 

ग्रामीणों के मुताबिक चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट खोले जाने से नदी में तेज बहाव बढ़ गया है, जो इस हादसे की मुख्य वजह बना। स्थानीय लोग अपने स्तर पर भी तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन नदी का तेज बहाव और अंधेरा ग्रामीणों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है।

 

अधिकारियों की टीम मौके पर, आठ लोग हैं लापता : डीएम
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि उपजिलाधिकारी एसएसबी जवानों के साथ भरथापुर गांव पहुंच गए हैं। नाव में 22 लोग सवार थे। 13 सुरक्षित तैर कर बाहर निकल आए हैं। जबकि एक महिला का शव मिला है। अभी आठ लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। अंधेरा और नेटवर्क की समस्या से दिक्कत आ रही है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025