• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

News Desk

ByNews Desk

Nov 9, 2025
Img 20241022 064005

न्यूज नेटवर्क।
बलरामपुर जनपद में पशुपालकों का आरोप है कि श्वेतधारा डेरी की ओर से दुधारू पशु पालक किसानो को उनकी लागत का मूल्य नहीं दिया जा रहा है।  जबकि कंपनी द्वारा सुल्तानपुर जनपद के किसानो से मंहगी दरों पर दूध खरीदा जा रहा है।

बलरामपुर क्षेत्र में कंपनी 50 -51 रुपये प्रति लीटर में दूध खरीद रही है जबकि कंपनी द्वारा सुल्तानपुर जनपद के किसानो से 55 -56 रुपये प्रति लीटर पर दूध खरीदा जा रहा है। इस बात से बलरामपुर के किसानो में रोष व्याप्त है।

बलरामपुर के पशुपालक राकेश यादव, अजय कुमार व राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि कंपनी की भेदभाव पूर्ण नीति के कारण किसान कम दरों में दूध बेचने को मजबूर है।

एक तरफ प्रदेश सरकार किसानो की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है , दूसरी तरफ शवेतधारा जैसी कंपनी किसानों के शोषण का कार्य कर रही है। इस बाबत श्वेत धारा डेयरी के अधिकारियों का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

Related posts:

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

मां गंगा की आरती के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा प्रांतीय मेला

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

अमेरिका प्रवासी शशिकला सिंह के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर

नीरज शुक्ल। ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

सामूहिक यज्ञाेपवीत संस्कार में शामिल हुए 101 बटुक, महामंडलेश्वर ने दिया आशीर्वाद

  न्...
Monday November 3, 2025