Categories:
अपराध
किसानों ने जलाई पराली चार पुलिस कर्मी निलंबित
न्यूज़ नेटवर्क
फतेहाबाद जिले में पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा डीसी और एसपी को नोटिस जारी किए जाने के बाद एसपी सिद्धांत जैन ने निगरानी में लापरवाही बरतने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया, कई कर्मियों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं।
जिले में पराली जलाने के करीब 76 से अधिक स्थानों की पहचान हुई है। फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब तक 39 किसानों पर FIR दर्ज की गई है। प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों और निगरानी में चूक करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।