न्यूज डेस्क। सीतापुर जनपद के सदरपुर इलाके के रुसहन गांव में रविवार देर शाम नृत्य करने जा रही कार सवार महिलाओं को बदमाशों ने हुसैनपुर और रुसहन गांव के बीच पड़ने वाले पुल पर रोककर दस लाख रुपये के जेवर लूट लिए। महिलाओं ने पुलिस को जानकारी देने के बाद नाराजगी व्यक्त की। घटना के बाद एएसपी व सीओ ने मौके की जांच पीड़तों से भी बात की है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं मिली थी।
सरैया निवासी शिवानी, सोनी, काजल, मनु के अनुसार वह एक कार से रुसहन गांव जा रही थीं। वहां मुंडन संस्कार में उनको नृत्य करना था। कार मोनू चला रहा था। नहर पटरी के बाएं हिस्से पर बदमाशों ने पेड़ की डाल डालकर कार को रोका।
कार रुकते ही जंगल में छुपे चार बदमाश आए और महिलाओं के जेवर लूट लिए। जेवर में चेन, कुंडल शामिल हैं। जिनकी कीमत करीब आठ से दस लाख रुपये बताई जा रही है। लूटपाट करके बदमाश फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की रही है।
