Categories: हादसा

कार की टक्कर से बाइक सवार पशु चिकित्सक की मौत

सशक्त न्यूज नेटवर्क
कोटवाधाम। ड्यूटी से घर लौट रहे संविदा पशु चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की खबर सन परिवारजन का रो रो कर बुरा हाल है।

दरियाबाद थाना क्षेत्र के भूलभुलिया निवासी विकास वर्मा (35) पुत्र वीरपाल, जो कोटवाधाम पशु चिकित्सालय पर वैरावेट कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे और गांव–गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करते थे, बीती देर रात दरियाबाद से अपने घर लौट रहे थे।

कुशफर गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से मथुरानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसी अनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे लगे रामसनेहीघाट डिवीजन की 33 हजार लाइन के खंभे को भी तोड़ दिया, जिससे कोटवाधाम उपकेंद्र से जुड़े करीब 80 गांवों की बिजली आपूर्ति लगभग 12 घंटे से बाधित है।

More From Author

You May Also Like