• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

काकोरन तिवारीपुर मार्ग पर टूटी पुल की स्लेब आवागमन बाधित

News Desk

ByNews Desk

Oct 15, 2024
Img 20241015 Wa0170

रायबरेली : जगतपुर विकास खंड के ककोरन तिवारीपुर संपर्क मार्ग पर सुदामापुर गांव के पास बने पुल की स्लेब लगभग एक साल पहले टूट गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ दर्जन गांव के लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन निकालने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।

उक्त मार्ग की हालत बद से बदतर बनी हुई है। सड़क पर सिर्फ बोल्डर बचे हुए हैं। तारकोल तथा गिट्टी गायब हो चुकी है। रात की बात छोड़िए दिन में भी सड़क से निकलना जोखिम भरा हुआ है। दर्जनों बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीण संतोष कुमार, राजू सिंह, मनोज कुमार, हरिलाल ,राजाराम, आशीष कुमार,हीरालाल, रामदेव, महेंद्र कुमार ,अमरेश, दिनेश कुमार,राकेश कुमार ने बताया है कि लगभग दो दशक पहले सड़क का निर्माण कराया गया था।

एक साल पहले सुदामापुर गांव के पास बने पुल की स्लेप टूट गई है। चार पहिया वाहनों का निकलना बंद हो गया है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पुल निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया।

जिसकी वजह से सुदामापुर, ककोरन ,गुलाब का पूरवा,तिवारी का पुरवा,अड्डा ,नया पुरवा,खरगवानपुर, पूरे कलंदर, दरजिन का पुरवा, लाल का पुरवा ,सूरज मंडला, पूरे छीपन, देव तालियां, धम धमा, विष्णु दासपुर, बरेथ आदि गांवों के हजारों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया है कि यह सड़क मंडी परिषद के द्वारा बनाई गई है। अभी तक पीडब्ल्यूडी विभाग को हैंडओवर नहीं की गई।

Related posts:

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

कैसे चले घर का खर्च तीन महीने से नहीं मिला मानदेय

  रा...
Saturday November 1, 2025

खराब दी जा रही बालिका मैत्री किट विधायक ने जताई नाराजगी

न्यूज डेस्क।...
Friday October 31, 2025

एनटीपीसी को बंद करना पड़ा दो यूनिटें पढ़ें पूरी खबर

  रा...
Wednesday October 29, 2025

पूजा अर्चना के बीच उभरा खतरनाक नजारा, महिलाओं में मची अफरा-तफरी

रायबरेली। शह...
Tuesday October 28, 2025

सड़क ग्रामीणों ने दिया धरना, रोड बनवाने के लिए की मांग

रायबरेली । ड...
Sunday October 26, 2025

सुविधाएं न होने से बीरान है राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के इस नगर का औद्योगिक क्षेत्र

लालगंज (रायब...
Friday October 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *