Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
कांवड़ यात्रियों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ: कांवड़ यात्रियों की सेवा और स्वागत के लिए विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के अध्यक्ष विकास सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों कांवड़ यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
कांवड़ यात्रियों को राहत देने के लिए आयोजकों ने पानी की बोतलें और हवा करने के लिए पंखे वितरित किए। गर्मी के बीच यात्रा कर रहे कांवड़ियों ने सेवा कार्य की सराहना की।
भंडारे के दौरान स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद और पानी वितरित किया। इस मौके पर पुरुषोत्तम शुक्ला, प्रभाकर श्रीवास्तव, अमन त्रिवेदी, हिमांशु समेत बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।
कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटे युवा
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सेवा पर विशेष ध्यान दिया गया।