कमला नेहरू कॉलेज के सहायक आचार्य की दो पुस्तकें लोकार्पित
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। कमला नेहरू पी.जी. कॉलेज, तेजगांव के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. बालकृष्ण चौरसिया की दो महत्वपूर्ण पुस्तकें ‘भारतीय काव्य शास्त्र’ एवं ‘पाश्चात्य काव्यशास्त्र’ का विमोचन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार श्रीवास्तव और बैसवारा पी.जी. कॉलेज, लालगंज के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने पुस्तकों का अनावरण किया।
इन दोनों कृतियों में काव्य के विविध पक्षों और स्वरूपों का भारतीय एवं पाश्चात्य विद्वानों के दृष्टिकोण से गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तकें विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।
विमोचन समारोह में डॉ. सारिका गौतम, डॉ. सुशीला गुप्ता, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. दुर्गेश प्रताप सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. सदन सिंह, डॉ. देवराज शुक्ला, डॉ मनीष कुमार दीक्षित, अनूप सिंह सहित समस्त स्टाफ एवं विद्वानों ने डॉ. चौरसिया को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में उनके ऐसे ही महत्वपूर्ण कार्यों को जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।