• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कपड़े की दुकान में लगी आग, तीन लाख का सामान जलकर राख

News Desk

ByNews Desk

Oct 31, 2024
Img 20241031 Wa0112

ऊंचाहार, रायबरेली: शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लग गई। जानकारी होते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और अग्नि शमन के पहुंचने से पहले ही कड़ी मशक्कत के बाद जन सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

गदागंज बाजार के जलालपुर धई रोड पर दीपू की कपडे की दुकान है। वृहस्पतिवार को जिसमें शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।‌ और स्थानीय लोगों एवं पुलिस बल के सहयोग से आग पर काबू पाया। दुकानदार दीपू ने बताया कि लगभग साढ़े तीन लाख का समान जलकर राख हो गया है। घटना लगभग शाम साढ़े आठ बजे की है। आस पास के लोगों को जानकारी तुरंत हो जाने के कारण केवल कपड़े की दुकान पर ही आग की चपेट में आई। और समय रहते उस पर नियंत्रण पा लिया गया। अन्यथा आस-पास की अन्य दुकाने भी आग की धधकती लपटों की चपेट में आ जाती। स्थानीय लोगों द्वारा थाना प्रभारी व पुलिस टीम की प्रसंशा की जा रही है।

Related posts:

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

  न्...
Sunday November 9, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

सियार के हमले में घायल बच्चे की उपचार के दौरान मौत

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

महिंद्रा-अशोक लीलैंड सर्विस सेंटर में अचानक लगी भीषण आग, चीख-पुकार करते भागे कर्मी

बाराबंकी जनप...
Saturday November 8, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *